Dev Diwali Rangoli Design: देव दीपावली पर घर सजाएं इन 6 आसान और शुभ Rangoli Designs से — देखें लेटेस्ट ट्रेंडिंग आइडियाज

Wednesday, Nov 05, 2025-09:20 AM (IST)

Dev Diwali Rangoli Design: देव दीपावली 2025 (Dev Diwali 2025) के पावन पर्व पर गंगा तटों की तरह ही घर-आंगन भी दीपों की रोशनी और रंगोली से जगमगा उठते हैं। इस शुभ दिन पर अगर आप भी अपने घर, आंगन या मंदिर के द्वार को सजाने के लिए कोई शुभ, सुंदर और आसान रंगोली डिजाइन (Rangoli Design for Dev Diwali 2025) ढूंढ रहे हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास देव दीपावली रंगोली डिजाइन, जो न केवल सुंदर लगेंगे बल्कि पॉजिटिव एनर्जी भी फैलाएंगे।

दीये और कलश वाली शुभ रंगोली (Diya Rangoli Design)

PunjabKesari

देव दीपावली पर असली दीये, कलश और स्वास्तिक से सजी रंगोली बेहद शुभ मानी जाती है। इस डिजाइन को आप मंदिर के द्वार या घर के आंगन में बना सकते हैं।
आप चाहें तो “Happy Dev Diwali” की शायरी या संदेश जोड़कर इसे और आकर्षक बना सकते हैं।

 पैर और स्वास्तिक वाली रंगोली (Mata Charan Rangoli)

PunjabKesari

देव दीपावली के अवसर पर माता जी के पैरों और स्वास्तिक चिन्ह वाली रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। यह डिजाइन न केवल सरल है बल्कि अत्यंत सुंदर भी लगता है। यह तोरण या प्रवेश द्वार पर बनाने के लिए बेस्ट है।

फूल और दीया रंगोली डिजाइन (Floral Diya Rangoli)

PunjabKesari

अगर आप सिंपल और कलरफुल डिजाइन चाहती हैं तो फूलों और दीयों से बनी यह रंगोली ट्राई कर सकती हैं। यह डिजाइन द्वार पर, मंदिर के सामने या पूजन स्थल पर शानदार दिखती है।

कोलम दीया रंगोली (Kolam Rangoli Design)

PunjabKesari

साउथ इंडियन स्टाइल में बनने वाली यह कोलम रंगोली देव दीपावली पर बहुत ट्रेंड में है। सफेद चावल या रंगीन पाउडर से बने गोलाकार पैटर्न में छोटे-छोटे दीये सजाकर यह डिजाइन बेहद आकर्षक लगती है।

देव दीपावली लिखी रंगोली (Text Rangoli Design)

PunjabKesari

अगर आप कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो “देव दीपावली 2025” लिखी हुई रंगोली बनाएं। इसे फूलों, झालरों और दीयों से सजा सकते हैं। यह डिजाइन घर की सजावट में सबसे ज्यादा आकर्षण जोड़ती है।

 फूलों की प्राकृतिक रंगोली (Flower Rangoli Design)

PunjabKesari

देव दीपावली पर ताजे फूलों और असली दीयों से बनी रंगोली घर की शुद्धता और खुशहाली का प्रतीक मानी जाती है। गुलाब, गेंदा और कमल के फूलों से इसे सजाना शुभ होता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

static