VIDEO: कैमूर में मेहंदी रचाकर आशा कर्मियों का प्रदर्शन, केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Saturday, Aug 12, 2023-01:50 PM (IST)

कैमूर: कैमूर जिले के दुर्गावती स्वास्थ्य केंद्र में सरकारी कर्मी का दर्जा व समान वेतन की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने आज 30वां दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान आशा कर्मियों ने केंद्र व बिहार सरकार के खिलाफ हाथों में सावन की मेहंदी रचा कर नारेबाजी की। सभी आशा कर्मियों ने अपने-अपने हाथों में लाल मेहंदी से नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद, नीतीश मुर्दाबाद तेजस्वी मुर्दाबाद नाम रचाकर इनके विरोध में नारेबाजी की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static