बिहार में मूक बधिर महिला से दरिंदगी, घर में अकेली सो रही थी, तभी चुपके से आया दरिंदा और फिर किया....
Friday, Sep 19, 2025-11:06 AM (IST)

Bihar Crime: बिहार के शिवहर जिले से मानवता को झकझोर देने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां बोलने में असमर्थ महिला के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गईं। महिला की खामोशी का फायदा उठाते हुए दरिंदे के उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, पूरा मामला जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जाता है कि 35 वर्षीय मूक-बधिर महिला देर रात घर में अकेली सो रही थी। उसका पति दिल्ली में काम करता है। इसी का फायदा उठाते हुए एक दरिंदा चुपके से घर में घुसा और महिला के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
पुलिस के लिया तुरंत एक्शन
वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शिवहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि महिला द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।