नमाज के वक्त मचा हड़कंप: जामा मस्जिद के शौचालय से मिली युवक की लाश, खौफनाक मंजर देख लोगों के उड़े होश

Monday, Mar 16, 2026-10:42 AM (IST)

Bihar News: बिहार में सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र स्थित स्थित जामा मस्जिद के शौचालय से पुलिस ने रविवार को एक युवक का शव बरामद किया है। युवक का शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मस्जिद परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर जब लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए तो उन्होंने पाया कि शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी देर तक जब शौचालय का दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा को तोड़ा गया। शौचालय में युवक का शव देखकर लोगों के होश उड़ गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 

यह भी पढ़ें- पूर्व सांसद का भतीजा नशे की हालत में गिरफ्तार, पुलिस पर जमा रहा था धौंस; रसूख भी नहीं आया काम

सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान भवानीपुर दक्षिण पंचायत निवासी अब्दुल नासिर के दामाद अश्विनी अहमद के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक अश्विनी अहमद मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर का रहने वाला था और बिजली मिस्त्री का काम करता था। वह पिछले दो सालों से पत्नी-बच्चों के साथ पूर्णिया में रह रहा था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static