पूर्णियाः गैस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, एक परिवार के 6 लोग झुलसे

Saturday, Jul 25, 2020-04:07 PM (IST)

पूर्णियाः बिहार के पूर्णिया जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र में शनिवार को रसोई गैस सिलेंडर के रिसाव से आग लग गई। इस घटना में एक ही परिवार के छह लोग झुलस गए।

जानकारी के अनुसार, पंचायत के डुब्बा गांव में एक मकान में सुबह चाय बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर के पाइप से रिसाव होने से आग लग गई। इस दुर्घटना में छह लोग झुलस गए। वहीं दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को पूर्णिया सदर अस्पताल में जबकि अन्य को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Related News

static