VIDEO: Rahul Gandhi की यात्रा को सफल बनाने में जुटे कांग्रेस के नेता, यात्रा के दौरान सासाराम में रात में रुकेंगे राहुल

Monday, Feb 12, 2024-05:34 PM (IST)

रोहतास: बिहार में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी में कांग्रेस पार्टी जुट गई है। 15 और 16 फरवरी को राहुल गांधी की यात्रा सासाराम पहुंचेगी। राहुल गांधी की इस यात्रा की सफलता के लिए कांग्रेस पार्टी के तमाम नेता जुट गए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कौकब अंसारी यात्रा की तैयारी का जिम्मा संभाल रहे हैं। वहीं कौकब अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार के अन्याय से लोग उब चुके हैं। इसलिए राहुल गांधी कि न्याय यात्रा पर लोगों का भरोसा है। अंसारी ने कहा कि राहुल गांधी को लोग सुनने के लिए बेताब हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static