VIDEO: Narayanpur CO Ajay Kumar को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पीड़ित महिला बोली- ''CO मेरे साथ दुष्‍कर्म’...

Monday, May 22, 2023-02:12 PM (IST)

भागलपुरः भागलपुर में नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत नारायणपुर अंचलाधिकारी अजय कुमार सरकार को पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। सीओ को नारायणपुर के बीडीओ के रूम से गिरफ्तार किया गया। पीड़ित महिला ने खुद फोन कर पुलिस को बुलाया। पीड़ित महिला ने बताया कि नारायणपुर के सीओ उसके साथ जबरदस्‍ती कर दुष्कर्म का प्रयास कर रहे हैं। उसने बताया कि दाखिल-खारिज करने के लिए सीओ ने जमीन के कागजात के साथ नारायणपुर के बीडीओ के रूम पर उसे बुलाया था..वहीं सूचना मिलते ही नवगछिया महिला थाना की पुलिस ने पहुंचकर सीओ को गिरफ्तार कर लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static