दर्दनाक हादसा! मुजफ्फरपुर में चलते-चलते CNG ऑटो बनी आग का गोला, जिंदा जली महिला....अन्य कई गंभीर रूप से झुलसे

Thursday, Jun 19, 2025-02:23 PM (IST)

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चलते हुए सीएनजी ऑटो में अचानक आग लग गई। वहीं इस हादसे में एक महिला जिंदा जल गई  जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरूवार दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन पर स्थित राज लक्ष्मी होटल के पास की है। मृतकों की पहचान मधुबनी निवासी कामरुन निशा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ऑटो में आधा दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। ऑटो मधुबनी से मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सीएनजी ऑटो में अचानक बैटरी ब्लास्ट हो गई। इससे पूरा ऑटो आग की चपेट में आ गया। देखते ही देखते ऑटो आग का गोला बन गया। वहीं इस हादसे में कामरुन निशा की बुरी तरह झुलसने से मौके पर ही जान चली गई, जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से झुलस गए है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static