मुख्यमंत्री ने बिहार विधान परिषद् के नवनियुक्त कार्यकारी सभापति का उनके कक्ष में पुष्प गुच्छ भेंटकर किया स्वागत

6/21/2024 12:47:05 PM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधान परिषद् स्थित बिहार विधान परिषद् के सभापति कक्ष में बिहार विधान परिषद् के नवनियुक्त कार्यकारी सभापति अवषेश नारायण सिंह का अभिवादन किया तथा पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, बिहार विधान परिषद् के पूर्व सभापति सह सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static