GDM कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शंभू नाथ सिन्हा की माताजी के व ज्योति सिंह के पिताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए CM

Wednesday, Aug 09, 2023-11:21 AM (IST)

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ज्योति सिंह के पिताजी के श्राद्धकर्म में भी शामिल हुए। नालंदा जिले के हरनौत के कल्याण बिगहा स्थित निवास स्थान जाकर मुख्यमंत्री ने ज्योति सिंह के पिताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री इसके पश्चात् जीडीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शंभू नाथ सिन्हा की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। नालंदा जिले के हरनौत के डाकबंगला रोड स्थित शिवरतन सदन निवास स्थान जाकर मुख्यमंत्री ने डॉ. शंभू नाथ सिन्हा के माताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नतीश कुमार ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी।

PunjabKesari

वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static