CM नीतीश ने कटाव ग्रस्त इलाकों का लिया जायजा तो PM मोदी ने जाना लालू यादव के स्वास्थ्य का हाल, पढ़ें बिहार की Top 10 News

12/7/2022 7:10:04 AM

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भागलपुर एवं कटिहार जिले में गंगा नदी से हो रहे कटावग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से फोन पर बात की। साथ ही उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...

CM नीतीश ने भागलपुर एवं कटिहार में कटाव ग्रस्त इलाकों का किया हवाई निरीक्षण
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज भागलपुर एवं कटिहार जिले में गंगा नदी से हो रहे कटावग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

PM मोदी ने तेजस्वी यादव से फोन पर की बात, Lalu Yadav के स्वास्थ्य का जाना हाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से फोन पर बात की। साथ ही उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट के ऑपरेशन के बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य के बारे में पूछा।

किडनी डोनेट करने पर गिरिराज ने की Lalu की बेटी की तारीफ
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट का सफल हो गया है। होश में आने के बाद लालू यादव ने प्रार्थनाओं के लिए अपने समर्थकों का आभार व्यक्त किया। 40 साल की बेटी रोहिणी आचार्य को अपने 70 वर्षीय पिता को गुर्दा दान करने के लिए सोशल मीडिया पर बहुत प्रशंसा मिल रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी रोहिणी आचार्य की खूब तारीफ की।

बिहार नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ! SC में 20 जनवरी को होगी सुनवाई
बिहार नगर निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अगले साल 20 जनवरी 2023 को सुनवाई होगी। वहीं अब नगर निकाय चुनाव का रास्ता बिल्कुल साफ हो गया है, क्योंकि बिहार में नगर निकाय चुनाव 20 जनवरी से पहले ही संपन्न हो जाएंगे।

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव ने लोगों का किया शुक्रिया
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का किडनी ट्रांसप्लांट ऑपरेशन सोमवार को सफलतापूर्वक हो गया है। वहीं अब लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट के बाद पहला मैसेज आया है। बेटी मीसा भारती ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर CM नीतीश ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पटना हाई कोर्ट के निकट बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा प्रांगण में राजकीय समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

एग्जिट पोल में BJP की जीत के अनुमान संबंधी सवाल को टाल गए नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का अनुमान जताने वाले एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) के परिणामों से जुड़े सवालों को मंगलवार को टाल दिया। नीतीश की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) भाजपा की पूर्व सहयोगी है। नीतीश ने आगामी आम चुनाव में एकजुट विपक्ष की मदद से भाजपा को हराने का संकल्प लिया है।

बिहार में मंडी कानून लागू हो इसके लिए 44 साल बाद सदन में लाने जा रहे प्राइवेट बिलः सुधाकर सिंह
किसानों के हित में मंडी कानून को लेकर 44 साल बाद शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में लाने की तैयारी पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह द्वारा की जा चुकी है। इस बात की जानकारी आज राजधानी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सुधाकर सिंह ने दी।

Lalu Yadav के सफल Kidney Transplant पर बोले CM नीतीश- खुशी की बात है कि सब कुछ ठीक रहा
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर कहा कि वह ठीक है। खुशी की बात है कि सब कुछ ठीक रहा। सिंगापुर में लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट के सफल ऑपरेशन के बाद नीतीश कुमार ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने भी कहा है कि वह ठीक हैं। मैंने तेजस्वी यादव से भी बात की है..

कांग्रेस ने अखिलेश सिंह को बनाया बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष
बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस आलाकमान ने मदन मोहन झा की छुट्टी करते हुए राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया। अखिलेश सिंह ने मदन मोहन झा का स्थान लिया है..


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static