'समाधान यात्रा'...CM नीतीश ने कटिहार में विकास योजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

2/5/2023 4:40:18 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 'समाधान यात्रा' के क्रम में कटिहार जिले में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही विकास योजनाओं का जायजा लिया। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत दिघरी में राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत शेड्नेस में संरक्षित जैविक खेती का जायजा लिया और किसान अरुण भगत से इस योजना के तहत किए जा रहे कृषि कार्य की जानकारी ली।

PunjabKesari

कृषि विभाग के सचिव एन. सरवन कुमार ने मुख्यमंत्री को इस योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने किसानों को इससे हो रहे फायदे के संबंध में भी मुख्यमंत्री को बताया। समग्र अलंकारी प्रजनन इकाई (मत्स्य), मधु उत्पादन कार्य, मशरूम उत्पादन कार्य, मखाना उत्पादन कार्य, सब्जी उत्पादन कार्य और बांस उत्पादन कार्य कर रहे प्रगतिशील किसानों ने मुख्यमंत्री बागवानी मिशन योजना से हो रहे फायदे के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। प्रगतिशील किसानों ने जैविक कॉरिडोर परियोजना के तहत की जा रही जैविक खेती से हो रहे फायदे के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। सूक्ष्म सिंचाई के साथ मखाने की खेती की शुरुआत भी यहां की गई है। इसके संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जैविक उत्पादों को लेकर लोकल मार्केट उपलब्ध करवाएं ताकि किसानों को इसका फायदा मिले। मुख्यमंत्री ने कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत किसानों को अनुदानित मशीन वितरित किया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने सुशीला पोखर का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया और पोखर में मछली भी छोड़ा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पोखर के चारों तरफ पौधारोपण करवाएं। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत राज, दिघरी का निरीक्षण किया और वहां पुस्तकालय की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही वहां उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। इस दौरान वहां मौजूद पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव मिहिर कुमार सिंह ने सारी व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। उन्होंने नये पंचायत सरकार भवन के निर्माण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश भी दिया।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static