मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बदला ठिकाना, एक अणे मार्ग छोड़कर 7 सर्कुलर आवास में हुए शिफ्ट

Saturday, Apr 23, 2022-05:36 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के बाद अपना ठिकाना बदल लिया है। अब उन्होंने 7 सर्कुलर आवास को अपना आशियाना बना लिया है। इससे पहले जब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं थे, तब उन्होंने 7 सर्कुलर को अपना ठिकाना बनाया था।

दरअसल, काफी लंबे समय से नीतीश कुमार के 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट होने की चर्चा हो रही थी। इसका मुख्य कारण मुख्यमंत्री आवास में रिपेयरिंग होना बताया जा रहा है। आज नीतीश ने पटना एयरपोर्ट पहुंचकर अमित शाह का स्वागत किया और उनके मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम नीतीश एक अणे मार्ग छोड़कर 7 सर्कुलर रोड आवास में शिफ्ट हो गए।

शनिवार रात 9 बजे मुख्यमंत्री ने अपने काफिले के साथ नए आवास में प्रवेश किया। सुबह से ही सामानों को शिफ्ट किया जा रहा था। सुरक्षा कर्मियों के साथ पालतू जानवरों को भी नए आवास में शिफ्ट किया गया है। नए आवास में आते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर मुस्कान साफ तौर पर देखी जा रही थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static