मुख्य सचिव के निधन पर CM नीतीश मर्माहत, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

4/30/2021 3:45:07 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की कोरोना संक्रमण से हुई मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्य सचिव के असामयिक निधन की सूचना मंत्रिमंडल की बैठक के समापन के ठीक पहले मिली। इसके बाद बैठक में मुख्य सचिव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया।

मुख्य सचिव का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि अरुण कुमार सिंह वर्ष 1985 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी थे। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक कुशल प्रशासक थे। वे एक मिलनसार व्यक्ति थे। विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी भूमिका का बेहतर निर्वहन किया था। उनके निधन से प्रशासनिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static