National Education Day 2025: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर CM नीतीश ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को किया नमन

Tuesday, Nov 11, 2025-08:51 AM (IST)

National Education Day 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद को नमन किया और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

CM नीतीश ने अपने शुभकामना संदेश में कहा राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर शुभकामनाएं। देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्हें सादर नमन।

बता दें कि भारत में आज यानी 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है। यह दिन देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने आधुनिक शिक्षा व्यवस्था की शुरुआत की थी। मौलाना अबुल कलाम आजाद को उनके अमूल्य योगदान के लिए 1992 में मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था। भारत सरकार ने देश की शिक्षा प्रणाली में मौलाना अबुल कलाम आजाद के योगदान को मनाने के लिए सितंबर 2008 में 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस घोषित किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static