Chhath Puja 2025: CM नीतीश कुमार ने महापर्व छठ पर डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की
Monday, Oct 27, 2025-06:18 PM (IST)
Chhath Puja 2025: बिहार में सूर्योपासना के महापर्व कार्तिक छठ (Chhath Puja 2025) के अवसर पर आज व्रतधारियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को नदी और तालाब में खड़े होकर प्रथम अर्घ्य अर्पित किया। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के आवास पर भी महापर्व छठ मनाया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास एक अणे मार्ग में परिवार के सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। साथ ही राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

बता दें कि बिहार में औरंगाबाद जिले के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल देव के पौराणिक सूर्य कुंड में आज कार्तिक छठ व्रत के अवसर पर करीब आठ लाख छठव्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पित किया। अत्यंत आकर्षक ढंग से सजाये गए देव के त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी कतार आज सुबह से ही लगी हुई है और लोग बारी-बारी से भगवान भास्कर का दर्शन-पूजन और अर्चन कर रहे हैं।

