CM नीतीश ने चौधरी अजीत सिंह के निधन पर जताया शोक, कहा- राजनीतिक क्षेत्र में हुई अपूरणीय क्षति

5/6/2021 6:07:13 PM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख चौधरी सिंह का निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने केंद्र सरकार में कई अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली थी। वे हमेशा किसानों के लिए समर्पित रहे थे। भारतीय राजनीति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

वहीं नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static