CM नीतीश कुमार ने बिहार दिवस समारोह का किया उद्घाटन, गांधी मैदान में लगे स्टाल का किया निरीक्षण

3/22/2023 7:21:17 PM

पटना: आज पूरे बिहार में बिहार का 111वां स्थापना दिवस बिहार दिवस के रूप में मनाया गया। बिहार दिवस का मुख्य आयोजन पटना के गांधी मैदान में किया गया। मुख्य आयोजन 22, 23 और 24 मार्च को होगा। गांधी मैदान में बिहार सरकार के सभी विभागों के स्टाल लगाए गए ।
PunjabKesari
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने बिहार के लोगों को बिहार दिवस की बधाई दी और कहा कि यह हमारा बिहार, माता सीता, भगवान बुद्ध, भगवान महावीर हज़रत मखदूम सरफुद्दीन याहिया मनेरी, महात्मा गांधी, सम्राट अशोक, आर्या भट्ट के साथ अनेकों संत महात्मा, ऋषि-मुनियों के ज्ञान, विज्ञान और कर्म की तपोभूमि रही है, हम बिहार वासियों को बिहार के अतीत पर गर्व है।
PunjabKesari
आज बिहार दिवस के अवसर पर हम सब यह संकल्प लें कि हम जहां भी रहेंगे बिहार के गौरव को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, अपने बिहार को प्रगति, विकास के शीर्ष पर पहुंचाएंगे बिहारी कहलाना मान सम्मान का विषय बना रहे। हमसब अपनी पारस्परिक एकता, भाईचारा को बनाये रख कर बिहार के मान सम्मान को बढ़ाएंगे
PunjabKesari
भारत के स्वर्णिम इतिहास का साक्षी और आर्यभट्ट, सीता और गुरु नानक देव जैसे व्यक्तित्व की जन्मस्थली बिहार है। बिहार  केवल एक राज्य नहीं है। बल्कि ये स्थान है वेदों और प्राकृतिक सौंदर्य का। बिहार का इतिहास हमेशा से गौरवशाली रहा है। ये वहीं बिहार है, जिसने भारत को पहला राष्ट्रपति दिया। आज पूरा बिहार राज्य के 111 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है।

बिहार का इतिहास
पहले बिहार को मगध के नाम से जाना जाता था और उसकी राजधानी पाटलिपुत्र थी। बिहार का इतिहास बहुत पुराना है। बिहार दिवस हर साल २२ मार्च को मनाया जाता है। यह बिहार राज्य के गठन को चिह्नित करता है। इसी दिन अंग्रेजों ने 1912  में बंगाल से बिहार को अलग कर एक राज्य बनाया था। 1935 में उड़ीसा इससे अलग कर दिया गया। बिहार दिवस की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2010 में की। इसके बाद बड़े पैमाने पर बिहार दिवस मनाने की शुरुआत की गई। हर साल बिहार सरकार 22 मार्च को बिहार दिवस के रूप में मनाए जाने वाले पब्लिक हॉलिडे की घोषणा करते हुए एक अधिसूचना जारी करती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static