CM नीतीश ने आम महोत्सव 2024 का किया उद्घाटन, विभिन्न प्रजाति के आमों की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

6/22/2024 2:13:33 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र स्थित कान भवन में आयोजित दो दिवसीय (22 एवं एवं 23 23 जून) आम महोत्सव 2024 का दीप प्रज्ज्वलित कर उ‌द्घाटन किया।

PunjabKesari

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आम उत्पादकों द्वारा लगाई गई विभिन्न प्रजाति के आमों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी विशेषताओं के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न कृषि उत्पादक समूहों एवं बाद्य प्रसंस्करण इकाईयों को अनुदान राशि का सांकेतिक चेक भी प्रदान किया। कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया।

PunjabKesari

वहीं इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री मंगल पाण्डे, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद, कृषि विभाग के त्तचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना प्रमण्डल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय चन्द्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static