CM नीतीश ने त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Monday, Jan 23, 2023-02:21 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल स्व. सिद्धेश्वर प्रसाद के भूतनाथ रोड, एचआईजी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बहादुरपुर, पटना स्थित आवास जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesari

अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धेश्वर प्रसाद ने केन्द्र एवं बिहार में मंत्री त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। वे हमेशा संसदीय लोकतंत्र की मजबूती की बात करते थे। उनसे हमारा पुराना एवं व्यक्तिगत संबंध रहा है। ये तीन बार नालंदा से सांसद रहे थे। राजनीति में आने से पहले वे नालंदा कॉलेज में प्राध्यापक भी थे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा।

PunjabKesari

वहीं मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static