Bihar News: पूर्णिया में करंट लगने से धान रोपनी करती हुई 4 महिलाओं की मौत पर CM नीतीश ने जताया दुख, 4-4 लाख मुआवजे का ऐलान

Tuesday, Jun 27, 2023-09:31 PM (IST)

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया के टीकापट्टी थाना अन्तर्गत ग्राम गोरियर बहियार में बिजली करंट लगने से धान रोपनी करती हुयी 4 महिलाओं की मौत एवं अन्य दो लोगों के झुलसने की खबर पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि यह घटना दुखद है। वे इस घटना से मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक महिलाओं के परिजनों को अविलंब 04-04 लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना में झुलसे लोगों के निःशुल्क इलाज की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये हैं। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static