पूर्व MLC विनोद चौधरी के निधन पर CM नीतीश ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

Sunday, Jul 16, 2023-06:36 PM (IST)

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद विनोद कुमार चौधरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। नीतीश कुमार ने आज यहां अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। 

मुख्यमंत्री ने उनकी धर्म पत्नी और उनके भाई एवं जदयू विधायक विनय कुमार चौधरी से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। 

विनोद चौधरी ने 67 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बता दें कि वरिष्ठ समाज शास्त्री एवं पूर्व विधान पार्षद प्रोफेसर विनोद कुमार चौधरी का रविवार की सुबह निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। चौधरी के भाई एवं जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के विधायक विनय कुमार चौधरी ने बताया कि आज सुबह नित्य क्रिया के बाद उनके भाई की तबियत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल स्थानीय आर बी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static