जदयू के प्रदेश महासचिव भोलाकांत झा का निधन, CM नीतीश ने व्यक्त की शोक-संवेदना

4/23/2021 3:25:19 PM

पटनाः जदयू के प्रदेश महासचिव एवं बेगूसराय जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष भोलाकांत झा गुरुवार को निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से बेगूसराय में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोलाकांत झा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. भोलाकांत झा पार्टी के समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ता थे। वे पार्टी से गहरे रूप से जुड़े हुए थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static