डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पर चूड़ा-दही का भोज, CM नीतीश भी हुए शामिल
Tuesday, Jan 13, 2026-04:32 PM (IST)
Makar Sankranti 2026: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मंगलवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

3 एम. स्ट्रैंड रोड, पटना में आयोजित मकर संक्रांति कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, विधायक श्याम रजक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


