विजयादशमी के पावन अवसर पर CM नीतीश एवं डिप्टी CM तेजस्वी ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

Wednesday, Oct 05, 2022-02:28 PM (IST)

पटनाः आज देशभर में असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक "दशहरा" धूमधाम से मनाया जा रहा है। विजयादशमी के इस पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश सहित कई बड़े नेताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा, "विजयादशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं।"


वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी बिहारवासियों को विजयादशमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इनके अलावा राजद अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा, "असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व से हमें सत्य के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। यह पर्व आप सभी के जीवन में हर्षोल्लास एवं आनंद लेकर आए यही कामना करता हूं।"

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static