CM नीतीश ने फिर छेड़ी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात, बोले- केंद्र को माननी चाहिए ये बात

Wednesday, Jan 18, 2023-04:26 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विशेष राज्य का दर्जा बिहार को मिलने की बात पर कहा कि विशेष राज्य का दर्जा अगर बिहार को मिल जाता तो बिहार इतना विकसित हो जाता उसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। मगर केंद्र सरकार इस बात को समझ ही नहीं रही है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले ये हम हमेशा से चाहते हैं। मगर विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला उसके बावजूद भी बिहार का विकास बिहार अपने दम पर कर रहा है। साथ ही कहा कि बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा मिले यह बात केंद्र को मानना चाहिए। पहले समय में कई पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा दिया गया। अन्य पिछड़े राज्यों को भी विशेष राज्य का दर्जा देकर उन्हें लाभ दिया जाएगा तो पूरा देश विकसित हो जाएगा। 

वहीं आगे नीतीश कुमार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री विकसित राज्य से आए हुए हैं, इसलिए पिछड़े राज्य की बात को समझ ही नहीं पा रहे हैं। प्रधानमंत्री जिस राज्य से आए हुए हैं वह शुरू से विकसित था। गुजरात को वहां की सरकार ने विकसित नहीं किया, वह अंग्रेजी शासन काल से ही विकसित था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static