Nitish Kumar: अरवल में CM ने लगाई सौगातों की झड़ी, राजकीय डिग्री कॉलेज सहित इन बड़ी योजनाओं का किया उद्घाटन

Friday, Feb 14, 2025-05:37 PM (IST)

अरवल: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा शुक्रवार को अरवल जिले में पहुंची, जहां उन्होंने 120 करोड़ रुपये की लागत से बनी 144 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री करीब एक घंटे तक जिले में रुके और विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया।

सुबह 10:30 बजे हेलीकॉप्टर से महावीरगंज, केयाल पंचायत के हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले 350.37 करोड़ रुपये की लागत से बने सुलिस गेट का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने बेलखारा में डिग्री कॉलेज, ग्रामीण उद्यान, महात्मा गांधी खेल परिसर और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी लोकार्पण किया।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और सात निश्चय योजना के कार्यान्वयन की प्रगति का जायजा लिया। नगर परिषद क्षेत्र में भी उनका दौरा हुआ, जहां उन्होंने 11.97 करोड़ रुपये की लागत से बनी 38 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि अरवल जिले के समग्र विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जो भी योजनाएं अधूरी हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा।


अरवल जिले के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रमुख घोषणाएं

  • 1. अरवल बस स्टैंड से जनकपुर धाम, एस.पी.आवास होतु हुए बैदराबाद पथ का निर्माण किया जायेगा। इस सड़क के निर्माण से अरवल बाजार में जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। (ग्रामीण कार्य विभाग)
  • अन्य महत्वपूर्ण घोषणायें

  • 2. माली से एकरौजा भाया तुर्कतेलपा पथ का निर्माण किया जायेगा। यह पथ जर्जर स्थिति में है। इसके निर्माण से अरवल से गया एवं औरंगाबाद की दूरी काफी कम हो जाएगी(ग्रामीण कार्य विभाग)
  • 3. कुर्था प्रखंड अन्तर्गत सिनाने वीयर एवं सिनाने नहर का पुनर्स्थापन कार्य किया जायेगा। इससे किसानों को सिंचाई की अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी। (जल संसाधन विभाग)
  • 4. कुर्था प्रखंड अन्तर्गत मिर्जापुर से डकरा तक सड़क का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। (ग्रामीण कार्य विभाग)
  • 5. अरवल में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जायेगा। इससे खेल का बढ़ावा मिलेगा। (खेल विभाग विभाग)
  • 6. अरवल जिला मुख्यालय में प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा। इससे जिला स्तर पर प्रशासन द्वारा आयोजित किये जाने वाले विभिन्न बड़े कार्यक्रमों में सुविधा होगी। साथ ही स्थानीय सामाजिक कला संगठनों एवं कलाकारों को भी कला प्रदर्शन हेतु मंच मिल पायेगा। (कला, संस्कृति एवं युवा विभाग)
  • 7. अरवल में कोरियम में औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जायेगा। इससे उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा एवं लोगों को रोजगार मिलेगा। (उद्योग विभाग)
  • 8. अरवल जिले में अरवल, करपी, एवं कुर्था कुल 03 प्रखंडों में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा। (भवन निर्माण विभाग)

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static