Pragati Yatra:: कैमूर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया 350 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

Tuesday, Feb 18, 2025-03:54 PM (IST)

कैमूर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा आज मंगलवार को कैमूर में रही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कैमूर जिले के लिए करोड़ों की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने करीब 350 करोड़ रुपए की लागत से चलने वाली विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कैमूर जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नये काम और कराये जायेंगे। इस दौरान उन्होने कुछ महत्वपूर्ण घोषणांए भी की। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रमुख घोषणायें-

कैमूर जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नये काम और कराये जायेंगे-

  • 1. अधौरा प्रखंड में डिग्री कॉलेज का निर्माण किया जायेगा। इससे अधौरा पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले छात्र-छात्राओं को लाभ होगा।
  • 2. सोन नदी-कोहिरा नदी लिंक परियोजना का विकास किया जायेगा। इससे बड़े क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।
  • 3. मोहनियों में बाईपास का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
  • 4. अधौरा पहाड़ स्थित पर्यटन स्थल सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा। करकटगढ़, तेल्हारकुण्ड एवं वंशीखोड में पर्यटकीय
  • 5. कैमूर जिले में प्रेक्षागृह का निर्माण किया जायेगा।
  • 6. अधौरा प्रखण्ड में अवस्थित गाँवों में सोन नदी से पेयजल की आपूर्ति की जायेगी।
  • 7. कैमूर में स्पोर्टस कम्पलेक्स का निर्माण कराया जायेगा।
  • 8. जमानियों गंगा जल लिफ्ट योजना को उत्तर प्रदेश सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर क्रियान्वित किया जायेगा।
  • 9. कैमूर जिलों के 8 प्रखंडों क्रमशः मोहनियाँ, अधौरा, चैनपुर, रामपुर, चांद, कुदरा, भगवानपुर एवं नोऔंव में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।
  • जैसा हमने पूर्व में बताया है कि "कैमूर में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल" का निर्माण कराया जायेगा। इसके लिए शीघ्र ही कार्रवाई की जायेगी।
  • इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त कैमूर जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा।
  • बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है. आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूँ।

अतिरिक्त घोषणाएँ

  • 1. मोहनिया में नरौरा से सेमटिया गाँव तक रोड
  • 2.रामपुर प्रखंड के बगहींहेड से रामपुर पाली होते हुए नहर की सफाई

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static