CM नीतीश ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू को लिखा पत्र, सरकार के राहत कोष में दिए 5 करोड़ रुपए

Wednesday, Sep 13, 2023-02:06 PM (IST)

 

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर हिमाचल प्रदेश में मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश से हुए जानमाल की क्षति पर दुःख और चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मैं इससे काफी व्यथित हूं।

मुख्यमंत्री ने सभी पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार को प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्य हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष, बिहार से 5 करोड़ रुपए की सहायता राशि भेजी है।

वहीं नीतीश कुमार ने कहा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के योग्य और कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश इस विपदा से बाहर निकल जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static