CM नीतीश ने "मई दिवस" के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को दी शुभकामनाएं
Monday, May 01, 2023-08:48 AM (IST)

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मई दिवस के अवसर पर प्रदेश एवं देश के सभी श्रमिक भाई-बहनों को शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि राज्य के सर्वांगीण विकास में सभी श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता को बढ़ाने में श्रमिकों की मेहनत एवं उनकी ताकत की बड़ी भूमिका रही है और आगे भी रहेगी।
वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि श्रमिकों के क्षमतावर्द्धन एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक रूप से उन्हें सबल एवं सक्षम बनाने की दिशा में सरकार सतत् प्रयत्नशील है। श्रम एवं श्रमिकों का सम्मान हमारी संस्कृति का अंग है।