पूर्व मंत्री सत्य नारायण सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

11/24/2020 5:43:38 PM

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री सत्य नारायण सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता और एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है। वहीं नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति और उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बता दें कि कोरोना काल के लिए वर्तमान में लागू दिशा-निर्देश के तहत निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static