CM ने ADG को किया फोन, कहा- सुनाई कम पड़ता है क्या? भागे-भागे जनता दरबार पहुंचे जितेंद्र गंगवार

Monday, Jul 03, 2023-03:08 PM (IST)

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान एक महिला जमीन के मामले में केस दर्ज नहीं होने की शिकायत लेकर पहुंची थी। वहीं इस पर सीएम ने एडीजी मुख्यालय को फोन लगाने को कहा। फोन उठाने में देर होने पर नीतीश कुमार ने जितेंद्र सिंह गंगवार की क्लास लगा दी।

दरअसल, जनता दरबार में पहुंची महिला ने केस दर्ज नहीं करने की शिकायत की थी। इस पर नीतीश कुमार ने एडीजी को फोन लगाया। जितेंद्र सिंह के फोन उठाते ही सीएम ने कहा कि आपको सुनाई कम पड़ता है क्या? कई बार आपको फोन किया जाता है, आप उठाते ही नहीं हैं? सुनबे नहीं किए तो अब जरा यहां आइए। जिसके बाद वो भागे-भागे जनता, दरबार में पहुंचे।

वहीं इसी बीच अधिकारी पीड़ित महिला को वहां से दूसरी जगह ले जाने लगे। तभी नीतीश कुमार ने महिला को रोका और कहा कि इनको यही रहने दीजिए। साथ ही डीजीपी से कहा कि तुरंत एक्शन लीजिए। बता दें कि सीतामढ़ी के विवेक कुमार की शिकायत सुनकर सीएम हैरान रह गए और उन्होंने डीजीपी आरएस भट्टी को फोन लगाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static