VIDEO: मंडल जी के 37 लाख रुपए के भुगतान के लिए रिश्वत मांग रहे थे अनिल राम, निगरानी के हथौड़े ने क्लर्क का सपना तोड़ा
Saturday, May 02, 2026-03:41 PM (IST)
Samastipur News: समस्तीपुर के रोसड़ा से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने अनुमंडलीय अस्पताल के एक लिपिक को एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वेतन और पेंशन से जुड़े काम के बदले पैसे मांगने का आरोप है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के क्लर्क अनिल राम को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी रोसड़ा अनुमंडल चौक के पास मेन रोड पर की गई। गिरफ्तारी की जगह अस्पताल से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर है। इस कार्रवाई के बाद अस्पताल के स्टाफ में हड़कंप मच गया....

