चिराग पासवान ने किया कंगना रनौत का समर्थन, बिहार और मुंबई के लोगों से की ये अपील
Thursday, Sep 10, 2020-07:17 PM (IST)

नई दिल्ली/पटनाः लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कंगना रनौत का समर्थन किया है। उन्होंने मुंबई, बिहार और नार्थ इंडिया के लोगों से ये अपील करते हुए कहा है कि वह कंगना का साथ दें।
चिराग पास ने ट्वीट कर लिखा कि महाराष्ट्र भी भारतीय संविधान के अंतर्गत आने वाला राज्य है। आज कंगना के साथ जो हुआ है वह कल पूरे देश के विभिन्न प्रान्तों से आए लोगों के साथ हो सकता है। मुम्बई को सबने मिलकर बनाया है वह किसी अकेले की विरासत नहीं।
सभी देश भक्त @KanganaTeam के साथ है।बिहारी लड़के की लड़ाई लड़ने के साथ बॉलीवुड की सच्चाई बताने पर कई लोग इनके ख़िलाफ़ हो गए हैं।मुंबई में रह रहे बिहारी व उत्तर भारतीय समेत सभी से अपील करता हूँ कि कंगना देश की बेटी है और आज मुंबई पहुँची है आप सभी इस समय इनका साथ दें।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) September 9, 2020
कंगना के साथ है सभी देश भक्त
वहीं एक अन्य ट्वीट में लोजपा अध्यक्ष ने लिखा कि सभी देश भक्त कंगना के साथ है। बिहारी लड़के की लड़ाई लड़ने के साथ बॉलीवुड की सच्चाई बताने पर कई लोग इनके ख़िलाफ़ हो गए हैं। मुंबई में रह रहे बिहारी व उत्तर भारतीय सहित सभी से अपील करता हूं कि कंगना देश की बेटी है और आज मुंबई पहुंची है आप सभी इस समय इनका साथ दें।
बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की लड़ाई में कंगना रनौत ने अहम भूमिका निभाई थी। बिहारी लड़के की लड़ाई लड़ने और बॉलीवुड की सच्चाई बताने पर कई लोग इनके खिलाफ हो गए।