महागठबंधन में मुस्लिमों की अनदेखी पर चिराग ने बोला तीखा हमला, कहा-मेरे पिता ने मुसलमान को CM बनाने के लिए कुर्बान कर दी...

Saturday, Oct 25, 2025-08:57 AM (IST)

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव (2025) को लेकर महागठबंधन में सीएम फेस तेजस्वी यादव और डिप्टी सीएम के चेहरे के लिए मुकेश साहनी के नाम की घोषणा कर दी गई है। ‘इंडिया' गठबंधन में किसी मुस्लिम नेता को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री या किसी प्रमुख पद का उम्मीदवार नहीं बनाया। इसको लेकर लोजपा (रामविलास) के चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा है।

चिराग पासवान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 2005 में मेरे नेता मेरे पिता स्व. रामविलास पासवान जी ने मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपनी पार्टी तक कुर्बान कर दी थी - तब भी आपने उनका साथ नहीं दिया। राजद 2005 में भी मुस्लिम मुख्यमंत्री के लिए तैयार नहीं था, आज 2025 में भी न मुस्लिम मुख्यमंत्री देने को तैयार है, न उपमुख्यमंत्री! केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि अगर आप यानी मुसलमान वोटर बंधुआ वोट बैंक बनकर रहेंगे, तो सम्मान और भागीदारी कैसे मिलेगी?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static