चिराग ने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का किया ऐलान, बोले- हमने आदिवासी समाज से आने वाली महिला का किया समर्थन

6/22/2022 2:11:40 PM

 

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): लोजपा (लोक जनशक्ति पार्टी) रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। चिराग पासवान ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर भाजपा उम्मीदवार के समर्थन की घोषणा कर दी है।

चिराग पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुझे फोन करके एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगा है। राजनाथ ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भी चाहते हैं कि चिराग पासवान एनडीए में ही रहें। इसके बाद मैंने राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू को अपना समर्थन देने के लिए हामी भर दी है। लेकिन चिराग पासवान ने कहा कि हमारी पार्टी आज अकेले चलो की नीति पर आगे बढ़ रही है। साल 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं और आगे सही समय पर गठबंधन को लेकर फैसला लेंगे।

वहीं लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमने भाजपा की वजह से द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का फैसला नहीं किया बल्कि आदिवासी समाज से आने वाली एक महिला द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया है, जिनका व्यक्तित्व बेहद खास है। पासवान ने कहा कि हम शुरू से समाज के दलित पिछड़े और आदिवासी तबके की लड़ाई लड़ते रहे हैं और रामविलास पासवान के मूल्यों पर चलते हुए आगे भी इसी तरह का फैसला करते रहेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static