Motihari News: छतौनी और सुगौली थानाध्यक्ष पर गिरी गाज, किए गये लाइन हाजिर; जानिए क्या रही वजह

Thursday, Jun 12, 2025-08:17 AM (IST)

Motihari News: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के दो थानाध्यक्ष को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है।               

शराब के अवैध कारोबार और भू-माफियाओं पर कारर्वाई में शिथिलता बरतने का आरोप

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने पूर्वी चंपारण के छतौनी और सुगौली थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया है। इन पुलिस अधिकारियों पर शराब के अवैध कारोबार और भू-माफियाओं पर कारर्वाई में शिथिलता बरतने का आरोप है।              

वहीं इस बीच रामगढ़वा थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार को छतौनी एवं अनीश कुमार सिंह को सुगौली तथा राजेपुर थाना में पदस्थापित राजीव कुमार साह को रामगढ़वा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static