BPSC Bharti 2025: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, ग्रेजुएट तुरंत करें आवेदन!
Thursday, Apr 10, 2025-10:00 PM (IST)

BPSC Bharti 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने अवर सांख्यिकी पदाधिकारी और प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के कुल 682 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 19 अप्रैल 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट www.bssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों के लिए अर्थशास्त्र, गणित या सांख्यिकी विषयों से स्नातक डिग्री रखने वाले या इनमें से किसी विषय को पास कोर्स या सब्सिडियरी विषय के रूप में पढ़ने वाले अभ्यर्थी भी पात्र होंगे।
इस भर्ती प्रक्रिया में 231 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
आयु सीमा इस प्रकार निर्धारित:
सामान्य वर्ग: अधिकतम 37 वर्ष
महिला, बीसी, ईबीसी वर्ग: अधिकतम 40 वर्ष
SC/ST अभ्यर्थी: अधिकतम 42 वर्ष
दिव्यांग श्रेणी: सभी वर्गों को तय उम्र सीमा में अतिरिक्त 10 वर्ष की छूट
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के लिए 75 अंक और संविदा अनुभव के लिए अधिकतम 25 अंक निर्धारित किए गए हैं। विस्तृत सिलेबस व अन्य विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।