Bridal Mehndi Designs: पूरे हाथ के लिए ये 5 Gorgeous मेहंदी डिजाइंस आज़माएं!

Monday, Apr 28, 2025-08:46 AM (IST)

Bridal Mehndi Designs: शादी का सीजन बिहार में अपने पूरे शबाब पर है। पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में दुल्हनें अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए फुल हैंड ब्राइडल मेहंदी डिजाइंस (Full Hand Bridal Mehndi Designs) पर खास ध्यान दे रही हैं। अगर आप भी जल्द ही बिहार में दुल्हन बनने वाली हैं, तो ये 5 शानदार मेहंदी डिजाइंस आपके खास दिन को और भी यादगार बना सकते हैं।

PunjabKesari

1. ट्रेडिशनल राजस्थानी मेहंदी डिज़ाइन (Traditional Rajasthani Mehndi Design)

अगर आप शाही और क्लासिक लुक चाहती हैं तो राजस्थानी मेहंदी डिज़ाइन परफेक्ट चॉइस है। इसमें दुल्हा-दुल्हन के फेस, हाथी, मोर और फूलों के बारीक पैटर्न होते हैं जो हाथों को भव्यता देते हैं।

PunjabKesari

2. अरेबिक स्टाइल फुल हैंड मेहंदी (Arabic Full Hand Mehndi)

हल्की और फैशनेबल दिखने वाली अरेबिक मेहंदी ब्राइड्स के बीच काफी ट्रेंड में है। इसकी खासियत है बोल्ड और घुमावदार पैटर्न, जो हाथों को लंबा और खूबसूरत दिखाते हैं।

PunjabKesari

3. फ्लोरल जाल मेहंदी डिज़ाइन (Floral Jaali Mehndi Design)

फूलों और जाल के सुंदर संयोजन से तैयार यह डिज़ाइन बेहद आकर्षक लगती है। यह न सिर्फ मॉडर्न ब्राइड्स बल्कि ट्रेडिशनल लुक चाहने वाली दुल्हनों के लिए भी परफेक्ट है।

PunjabKesari

4. पोट्रेट ब्राइडल मेहंदी (Portrait Bridal Mehndi)

आजकल दुल्हनों के बीच अपने प्यार की कहानी या दूल्हा-दुल्हन का स्केच मेहंदी में बनवाने का ट्रेंड है। पोट्रेट मेहंदी डिज़ाइन हाथों को एक पर्सनल टच देता है और हर किसी का ध्यान खींचता है।

PunjabKesari

5. मंडला आर्ट फुल हैंड मेहंदी (Mandala Art Full Hand Mehndi)

सजीव और संतुलित पैटर्न के लिए मंडला आर्ट डिज़ाइन बहुत पॉपुलर है। हाथ के केंद्र में खूबसूरत मंडला बनाकर उसे फुल हैंड तक विस्तारित करना, दुल्हन के लुक को चार चांद लगा देता है।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static