Weather Update : रहें सावधान! बिहार में अगले 48 घंटे 40 डिग्री वाली गर्मी का टॉर्चर, 5 अप्रैल से ठनका,आंधी-बारिश का अलर्ट

Friday, Apr 03, 2026-09:14 AM (IST)

Bihar Weather Alert : अप्रैल की शुरुआत के साथ ही बिहार में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप और दोपहर में झुलसाने वाली गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है।

आज बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल बिहार में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। अगले 48 घंटों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है और कई इलाकों में हीट वेव चल सकती है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, धूप में कम निकलने और शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह दी है।

5 अप्रैल के बाद बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे आंधी और बारिश की संभावना बनेगी। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 5 अप्रैल को औरंगाबाद, कैमूर, गया और नवादा जिलों में मौसम बदलने के संकेत हैं। इसके बाद 6 अप्रैल को पूर्वी बिहार को छोड़कर बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 7 और 8 अप्रैल को यह सिस्टम पूरे बिहार में सक्रिय रहेगा। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

जानें पिछले 24 घंटों में तापमान का हाल

बीते 24 घंटों में  राज्य का अधिकतम तापमान 30°C से 38.4°C के बीच दर्ज किया गया। रोहतास (डेहरी), शेखपुरा और कैमूर जिले 38.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहे। वहीं, राजधानी पटना में पारा 37.5°C और गया में 38°C रिकॉर्ड किया गया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static