2025 के ये हैं टॉप मेहंदी डिज़ाइंस, हर दुल्हन और फैशन लवर की पहली पसंद बनी ये स्टाइल्स
Monday, May 26, 2025-11:18 AM (IST)

Bridal mehndi designs 2025:शादी-ब्याह, त्योहार या पारंपरिक उत्सव—बिहार की महिलाएं हर खास मौके पर मेहंदी से अपने हाथों को सजाना पसंद करती हैं। 2024 के आखिरी महीनों में भी यह दीवानगी कम नहीं हुई। त्योहारों, विवाह समारोहों और करवा चौथ जैसे खास अवसरों पर सबसे ज्यादा खोजा गया कंटेंट रहा – beautiful bridal mehndi designs और latest Arabic mehndi. महिलाओं की यही खोज हमें प्रेरित करती है कि हम हर साल आपके लिए चुनिंदा, ट्रेंडिंग और दिल छू लेने वाले डिजाइंस लाएं। आइए जानते हैं साल 2025 में कौन-कौन से मेहंदी डिजाइंस टॉप ट्रेंड में रहे हैं और आने वाले फेस्टिव सीजन में भी छाए रहेंगे।
कैरी बेल मेहंदी डिज़ाइंस
पारंपरिक "कैरी" पैटर्न हर दौर में महिलाओं की पहली पसंद रहा है। 2025 में भी single and double paisley vines वाले डिजाइंस खूब पसंद किए गए। ये डिजाइंस देखने में न केवल खूबसूरत लगते हैं, बल्कि इन्हें लगाना भी आसान Simple Mehndi Design
होता है।
बाग में बैठे मोर वाला डिजाइन
शादी और सगाई जैसे खास मौकों पर peacock-themed mehndi designs की डिमांड तेजी से बढ़ी है। खासकर “बाग में बैठे मोर” स्टाइल में उकेरे गए डिजाइंस ने इस साल खूब सुर्खियां बटोरीं।
जाल मेहंदी डिज़ाइंस
2025 में mesh style mehndi यानी जाल डिजाइंस को महिलाओं ने खासा पसंद किया। यह स्टाइल पारंपरिक और मॉडर्न दोनों तरह की ड्रेसेस के साथ खूब जंचता है।
झूमर पैटर्न वाली मेहंदी
Chandelier or Jhoomar style mehndi ने इस साल दुल्हनों के बीच एक अलग ही पहचान बनाई। यह डिजाइन कम समय में तैयार होता है और बेहद रॉयल लुक देता है।
गोल टिक्की स्टाइल
गोल टिक्की डिज़ाइंस ने हमेशा की तरह इस साल भी अपनी पकड़ बनाए रखी। खास बात यह रही कि अब इसमें floral और geometric elements को मिलाकर नया लुक दिया गया।
मंडला आर्ट डिज़ाइंस
Mandala Art ने मेहंदी डिजाइंस में आध्यात्मिक और सौंदर्य का नया ट्रेंड शुरू किया है। गोलाकार आकृतियों के भीतर बनी बारीक कलाकारी ने महिलाओं को खूब आकर्षित किया।
कमल के फूल वाले डिज़ाइंस
Lotus motif mehndi designs को इस साल हर आयु वर्ग की महिलाओं ने अपनाया। कमल के फूल को मंडला, बेल और फ्लोरल पैटर्न के साथ मिलाकर एक आकर्षक डिज़ाइन तैयार किया गया।
बॉर्डर मेहंदी डिज़ाइंस
यदि आप हाथों के किनारों को भरा हुआ और सुंदर दिखाना चाहती हैं, तो border mehndi style आपके लिए परफेक्ट है। यह डिज़ाइन सिंपल होने के बावजूद बेहद एलिगेंट लुक देता है।