VIDEO: मटिहानी में राजकुमार सिंह का खेल बिगाड़ेंगे बोगो सिंह, तेजस्वी यादव की तारीफ और गिरिराज सिंह पर कस रहे हैं तंज
Friday, Sep 05, 2025-03:40 PM (IST)
बेगूसराय: बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा में सियासी हलचल काफी तेज हो गई है। जेडीयू के पूर्व विधायक बोगो सिंह ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे किसी भी कीमत पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। चूंकि राजकुमार सिंह का जेडीयू की टिकट पर मटिहानी में चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। इसलिए बोगो सिंह को कोई न कोई फैसला तो लेना ही थी। अब बोगो सिंह ने तेजस्वी यादव का दामन थाम कर एक मटिहानी के चुनावी रण में उतरने का अहम फैसला ले लिया है। बोगो सिंह ने कहा कि उनके दिल में आरजेडी है और वे आरजेडी के हैं....