भागलपुर में पेड़ से लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव

Saturday, Nov 28, 2020-05:27 PM (IST)

भागलपुरः बिहार में भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को एक युवक का पेड़ से लटका शव बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर धरहरा गांव में उच्च विद्यालय के पीछे पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान गोरियारी गांव निवासी कृष्ण कुमार (21) के रूप में की गई है। प्रथम द्दष्टया प्रतीत होता है कि युवक की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को लाकर पेड़ से लटका दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Related News

static