नित्यानंद राय ने CM नीतीश पर बोला हमला, कहा- सात जन्मों में भी JDU के साथ गठबंधन नहीं करेगी BJP

10/23/2022 3:01:56 PM

गोपालगंजः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाजपा के साथ संपर्क होने के प्रशांत किशोर के दावे के बाद से बिहार में सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। हाल ही में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा था कि अगर नीतीश फिर बीजेपी से हाथ मिलाते हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं। लेकिन, दूसरी ओर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने साफ कर दिया है कि भाजपा सात जन्मों में भी जदयू से गठबंधन नहीं करेगी।

दरअसल, नित्यानंद राय गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कुसुम देवी के समर्थन में प्रचार करने गोपालगंज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि सात जन्मों में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीतीश की पार्टी जदयू के साथ गठबंधन करने नहीं जा रही है।

बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि राज्य में विकास अवरुद्ध हो गया है। यहां गुंडों का बोलबाला है और बहू-बेटियों, मां- बहनों के साथ सामूहिक बलात्कार और सरेआम हत्याएं भी हो रही है। अपराधियों को संरक्षण मिलता है और उन पर कार्रवाई नहीं होती है। उन्होंने कहा कि अब बिहार में अपराधियों का राज हो गया है…क्या इसका जवाब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव देंगे?

बिहार से हो रहे पलायन पर केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पलायन तभी रुकेगा जब महागठबंधन की सरकार ध्वस्त हो जाएगी। केवल अखबार में बयान देने से कुछ नहीं होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static