जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा- बिहार सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करना BJP जांच कमेटी का एकमात्र उद्देश्य

Sunday, Jul 16, 2023-01:05 PM (IST)

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने कहा कि विधानसभा मार्च की सियासी नौटंकी के बाद जांच करने आई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कमेटी का एकमात्र उद्देश्य बिहार सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करना है। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता राजीव रंजन ने भाजपा पर हमला जारी रखते हुए शनिवार को कहा कि विधानसभा मार्च की सियासी नौटंकी के बाद जांच कमेंटी का गठन कर भाजपा ने साफ कर दिया है कि वह दुष्प्रचार की राजनीति छोड़ने वाली नहीं है। 

"अपनी सियासी जमीन खिसकती देख फ्रस्टेट हो चुकी है भाजपा"
राजीव रंजन ने कहा कि उनकी कमेंटी आई भी और तथाकथित जांच के नाम पर केवल भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत कर के चली गई। उन्हें न तो आम जनता से बात करने की फुर्सत मिली और न ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और पत्रकारों से जानकारी लेने की चिंता हुई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भी उन्होंने रटी-रटायी बातों को दोहराया। भाजपा यह जान ले कि लिखी लिखाई स्क्रिप्ट पर एक्टिंग करने को जांच नहीं बल्कि सियासी नौटंकी कहते हैं। रंजन ने कहा कि वास्तव में भाजपा अपनी सियासी जमीन खिसकती देख अब फ्रस्टेट हो चुकी है। ऊपर से पार्टी में छिड़ी गुटबाजी ने इनकी कमर तोड़ रखी है। 

"भाजपा दल नहीं बल्कि दलदल"
जदयू महासचिव ने कहा कि वास्तव में भाजपा दल नहीं बल्कि दलदल है। पूरी पार्टी अनेक गुटों में विभाजित है। इनके संगठन के भीतर हर बड़े नेता ने अपना एक अलग संगठन बनाया हुआ है। पार्टी भले ही इन नेताओं के आंतरिक मतभेदों को छुपाने में पसीना बहा रही है, लेकिन जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जाएंगे इनका मनभेद बढ़ता जाएगा। इसके लक्षण अभी से ही दिखायी देने शुरू हो गए हैं। आने वाले समय में यदि इनका संगठन कई टुकड़ों में टूट जाए तो किसी को कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए।        


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static