बिहार युवा कांग्रेस ने 'वोट फॉर इंडिया' रथ को किया रवाना, प्रदेश अध्यक्ष बोले- सभी 40 सीटें जीते INDIA गठबंधन
Wednesday, Aug 16, 2023-02:47 PM (IST)

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। बिहार युवा कांग्रेस ने प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम से वोट फॉर इंडिया रथ को रवाना किया है। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और विधायक दल के नेता शकील अहमद खां ने झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार की सभी 40 सीट इंडिया गठबंधन जीते इसके लिए युवा कांग्रेस नेताओं ने वोट फॉर इंडिया रथ रवाना किया है। यह बूथ लेवल तक जाएगा, जहां पर लोगों को जागरूक करेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जो पहला वोटर हैं, जो की 2024 में अपना वोट देगा, उनके बीच जाकर कांग्रेसी उन्हें जागरूक करेंगे और उन्हें बताएंगे कि 2014 से 2024 के बीच भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं को किस तरह से छला है।