Bihar Weather Update: अगले 7 दिन कैसा रहेगा बिहार का मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट जारी
Thursday, Jan 15, 2026-09:19 PM (IST)
Bihar Weather Update: पटना समेत पूरे बिहार में मौसम ने साफ तौर पर करवट ले ली है। अब सुबह की धूप नरम नहीं, बल्कि काफी तेज और चुभने वाली महसूस हो रही है। गुरुवार की दोपहर पटना में धूप इतनी तेज थी कि ज्यादा देर तक बाहर रहना मुश्किल हो गया। करीब एक महीने तक चली कड़ाके की ठंड के बाद अब लोगों को बड़ी राहत मिलती दिख रही है। मौसम विभाग के ताजा संकेतों से भी यह साफ हो गया है कि फिलहाल आने वाले कुछ दिनों तक तेज ठंड की वापसी के आसार नहीं हैं। अगर आज यानी 15 जनवरी के मौसम की बात करें तो बीते 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा।
- सबसे अधिक अधिकतम तापमान:
- 👉 26.3°C – किशनगंज (14 जनवरी 2026)
- सबसे कम अधिकतम तापमान:
- 👉 20.9°C – बांका
राज्य में अधिकतम तापमान 20.9°C से 26.3°C के बीच दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया।
भागलपुर का सबौर रहा सबसे ठंडा
न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम न्यूनतम तापमान:
5.9°C – सबौर (भागलपुर), 15 जनवरी 2026
पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान 5.9°C से 12.5°C के बीच दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में भी कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं, सबसे कम विजिबिलिटी 400 मीटर मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में रही।
अगले 7 दिन का Weather Forecast
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है। अगले 2–3 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में भी अगले कुछ दिनों तक स्थिरता रहने का अनुमान है।
अब विदा ले रही है कड़ाके की ठंड
मौसम के मौजूदा रुझान से यह साफ संकेत मिल रहा है कि बिहार में कड़ाके की ठंड का दौर अब लगभग खत्म हो चुका है। आने वाले दिनों में दिन गर्म और रातें सामान्य ठंडक वाली रह सकती हैं। लोगों को अब ठंड से राहत के साथ तेज धूप का सामना करना पड़ेगा।

