Bihar Weather Update:बिहार में ठंड की जोरदार एंट्री! कई शहरों में रात का पारा 10°C से नीचे—जानें लेटेस्ट अपडेट
Saturday, Nov 22, 2025-07:49 AM (IST)
Bihar Weather Update: बिहार में अब ठंड ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शनिवार से राज्यभर में नाइट टेंपरेचर गिरना शुरू हो जाएगा। अनुमान है कि न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज हो सकती है। कई जिलों में रात का पारा 10°C से नीचे पहुंचने की भी संभावना जताई गई है।
अगले एक हफ्ते तक रहेगा शुष्क मौसम, सुबह दिखेगा कोहरा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में अगले 7 दिनों तक मौसम मुख्य रूप से Dry रहने वाला है। सुबह के समय कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा (Fog) छाए रहने की उम्मीद है, जिससे विजिबिलिटी पर असर पड़ सकता है।
Aurangabad बना सबसे ठंडा शहर, मोतिहारी रहा सबसे गर्म
शुक्रवार को राज्य के कई हिस्सों में तापमान में हल्की बढ़त और गिरावट दोनों देखने को मिलीं।
- न्यूनतम तापमान: 13.2°C से 19.9°C
- अधिकतम तापमान: 27.2°C से 31.6°C
मोतिहारी 31.6°C के साथ सबसे गर्म शहर रहा, जबकि औरंगाबाद ने 13.2°C के साथ सबसे ठंडा शहर का दर्जा पाया। पूर्णिया में विजिबिलिटी घटकर 800 मीटर तक आ गई, जो शुक्रवार का सबसे कम स्तर था।
पटना Weather: शनिवार को धूप, रात में बढ़ेगी ठंड
राजधानी पटना में भी मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। शनिवार को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और लोगों को हल्की गर्माहट वाली धूप मिलेगी।
शुक्रवार के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया:
- Max Temp: 0.5°C बढ़कर 28.7°C
- Min Temp: 2.3°C गिरकर 17.7°C
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गलन और बढ़ेगी, जबकि दिन का मौसम सामान्य रहेगा।

