बिहार विधानसभा ने राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर श्रेयसी सिंह को दी बधाई

Saturday, Dec 04, 2021-03:40 PM (IST)

पटनाः बिहार विधानसभा ने जमुई से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक एवं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह को राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता की शॉटगन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर शुक्रवार को बधाई दी।

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को भोजनावकाश से पूर्व के सत्र के दौरान विधायकों की ओर से श्रेयसी सिंह को पदक जीतकर राज्य विधानसभा का गौरव बढ़ाने पर बधाई दी। उन्होंने निशानेबाज श्रेयसी सिंह के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।

उल्लेखनीय है कि श्रेयसी सिंह ने 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता महिलाओं की शॉटगन ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। श्रेयसी ने लगातार दूसरे साल राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीता। ये उनका कुल पांचवां व्यक्तिगत राष्ट्रीय खिताब और महिला ट्रैप में दूसरा पदक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static