Bihar Top 10 News: दोहरे हत्याकांड मामले में प्रभुनाथ सिंह को उम्रकैद की सजा तो INDIA गठबंधन की बैठक के बाद CM ने कही ये बड़ी बात
Friday, Sep 01, 2023-06:46 PM (IST)

Bihar Top 10 News: उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को 1995 के दोहरे हत्याकांड मामले में दोषी ठहराते हुए शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। वहीं, INDIA गठबंधन की बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज ही तय कर लिया गया है कि हम अभी से तेजी से काम शुरू कर देंगे। कोई ठिकाना नहीं है चुनाव समय से पहले भी हो सकता है, इसलिए हम लोगों को भी अलर्ट रहना पड़ेगा। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...
दोहरे हत्याकांड मामले में RJD के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को उम्रकैद की सजा
उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह को 1995 के दोहरे हत्याकांड मामले में दोषी ठहराते हुए शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई।
INDIA गठबंधन की बैठक के बाद बोले CM नीतीश- कोई ठिकाना नहीं है चुनाव समय से पहले भी हो सकता है
INDIA गठबंधन की बैठक के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज ही तय कर लिया गया है कि हम अभी से तेजी से काम शुरू कर देंगे। कोई ठिकाना नहीं है चुनाव समय से पहले भी हो सकता है, इसलिए हम लोगों को भी अलर्ट रहना पड़ेगा।
राजस्थान के CM के खिलाफ मुजफ्फरपुर में परिवाद दायर
बिहार के मुजफ्फरपुर में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ आपराधिक परिवाद दायर कराया गया हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 30 अगस्त को भारत के ज्यूडिशियरी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।
कुशवाहा ने केंद्र सरकार के 'वन नेशन वन इलेक्शन' का किया समर्थन
राष्ट्रीय लोक जनता दल (Rashtriya Lok Janata Dal) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने केंद्र सरकार के 'वन नेशन वन इलेक्शन' का समर्थन करते हुए कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन होनी चाहिए। क्योंकि चुनाव होने पर प्रशासनिक भाग दौड़ और उसके बल का इस्तेमाल होता हैं। इससे थोड़ा राहत मिल सकती है।
INDIA की बैठक में कॉर्डिनेशन कमेटी का ऐलान
इंडिया की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में इंडिया के कॉर्डिनेशन कमेटी का ऐलान किया गया है। तालमेल के लिए 13 सदस्यों की कमेटी बनाई गई है। तेजस्वी यादव, ललन सिंह और हेमंत सोरेन को सह समन्यवक बनाया गया है हालांकि संयोजक के नाम का अभी ऐलान नहीं हुआ है।
संकल्प यात्रा में मोतिहारी पहुंचे सहनी
'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी शुक्रवार को अपने निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में पूर्वी चंपारण जिला पहुंचे। संकल्प यात्रा की शुरुआत मेहसी के महेंदर चौक से हुई, जहां जनसभा में हजारों लोग उपस्थित हुए।
Lalu Yadav का बड़ा बयान- राहुल गांधी को मिलकर मजबूत करेंगे
राजद प्रमुख लालू यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि राहुल गांधी को मिलकर मजबूत करेंगे। साथ ही अगली बैठक में सीट शेयरिंग पर बात होगी। उन्होंने कहा कि हम एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे। वहीं केंद्र सरकार पर हमला करते हुए लालू ने कहा कि हमारे एकजुट न होने का फायदा मोदी को मिला, अल्पसंख्यक देश में खुद को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहे हैं। महंगाई चरम पर है।
'नीतीश बिहार तो संभाल नहीं पा रहे देश कैसे संभालेंगे'...BJP के इस बयान पर अशोक चौधरी का पलटवार
बीजेपी का कहना है कि नीतीश कुमार से बिहार तो संभल नहीं रहा तो देश कैसे संभलेगा। इसपर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि सबकी अपनी सोच और समझ हैं। सबसे तेज रफ्तार से चलने वाला प्रदेश इस देश में बिहार है। बिहार ने विकास दर पर गुजरात और महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ दिया है और यह लोग कह रहे हैं कि देश नहीं संभाल रहा है पता नहीं यह लोग देश को कैसे संभालते हैं? उन लोगों से पूछिए की प्रदेश कैसे संभाला जाता है।
'एक देश एक चुनाव' को लेकर JDU प्रदेश अध्यक्ष बोले- सभी पार्टी के प्रतिनिधि के साथ बैठकर सलाह ले केंद्र सरकार
एक देश एक चुनाव को लेकर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि हर राज्य के अलग-अलग स्थिति होती है। इसलिए केंद्र सरकार को सभी पार्टी के प्रतिनिधि के साथ बैठकर सलाह लेनी चाहिए।
चिराग के कार्यक्रम में मची नाश्ते की लूट
बिहार के आरा में चिराग पासवान के कार्यक्रम में नाश्ते की हुई लूट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान शुक्रवार को एक इलेक्ट्रॉनिक मॉल का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान उनके कार्यक्रम में नाश्ते की लूट मच गई।